Home / Updates / “स्टार्ट होते ही कांप गई रूह! बाइक की गद्दी से निकला…..

“स्टार्ट होते ही कांप गई रूह! बाइक की गद्दी से निकला…..

आंगन में खड़ी बाइक से निकला तीन फीट लंबा सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यूनैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र के ग्राम जयपुर खनवाल कटान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना वाहन चालकों के लिए भी सावधानी बरतने का संदेश देती है।ग्राम निवासी दीपक पाठक घर के आंगन में खड़ी अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपने पैर में किसी चीज का स्पर्श महसूस हुआ। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनके होश उड़ गए। करीब तीन फीट लंबा सांप मोटरसाइकिल की गद्दी के नीचे घुस गया था।दीपक पाठक ने फौरन मोटरसाइकिल छोड़ दी और दूर जाकर खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर सांप पकड़ने के विशेषज्ञ आनंद तिवारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद तिवारी ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप आए दिन घरों और वाहनों में छिप जाते हैं। ऐसे में वाहन स्टार्ट करने से पहले अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now