रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को चोरी के 02 अदद ट्रक के टायर मय रिम,01 अदद चोरी में प्रयोग होने वाली बोलेरो पिकअप, 02 अदद लोहे के जैक,01 टूल बाक्स मय टूल रिंच 04 अदद, के साथ गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2025 को वादी कैसर खान पुत्र अख्तर खान निवासी पावर हाउस के सामने नगर पंचायत मऊ थाना मऊ द्वारा थाना मऊ में सूचना दिया गया कि उनकी गाडी सं0 UP 96T 1658 ट्रक सड़क के किनारे खडा था 10/11.09.2025 की रात 02-03 अज्ञात लोग मेरी ट्रक के पिछले रिम सहित चारो टायर खोलकर बोलेरो पिकअप में लाद रहे थे, आवाज सुनकर मेरी नीद खुल गयी मुझे देखकर अज्ञात तीनो ब्यक्ति दो टायर वही छोडकर दो टायर जो पिकअप में लाद चुके थे लेकर भाग गये।इस सूचना पर मु0अ0सं0 288/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक मऊ को निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 12.09.2025 को अपराध निरीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दिया कि साहब एक संदिग्ध बोलोरो पिकप सफेद रंग और 02-03 आदमी रात के अंधेरे में हाईटेंशन पोल बिजली खंभे के पास तिलौली वाले रास्ते में रोड के किनारे महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हैं । दूर से देखने पर पिकप पर टायर लदे दिख रहे हैं, जो चोरी को हो सकते हैं, यदि जल्दी करें तो पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर थाना मऊ पुलिस बताये हुये स्थान पर चल दी जैसे ही हाई टेन्शन बिजली के खंभे से लगभग 50 मीटर पहले पहुँचे कि मुखबिर ने बताया कि साहब महुवा के पेड़ के नीचे वह सफेद रंग की पिकप दिखायी पड़ रही है वही सभी है और दिखाकर वाहन से उतर कर चला गया । पुलिस द्वारा अपने वाहन से उतरकर वाहन वहीं खड़ा करके छुपते छिपाते उक्त पिकअप की ओर चल दिये । कुछ दूर पहुँचने के बाद हम पुलिस वाले अपनी प्राइवेट टार्च एकाएक जला कर तेजी से गाड़ी के चारो तरफ घेर लिये तो पुलिस वालो को देखकर पिकप के केबिन मे बैठे तीनो व्यक्ति पिकप से उतरकर भागने का प्रयास किये कि हम पुलिसवाले आवश्यक बल प्रयोग कर तीनो व्यक्तियों को गाड़ी पिकप के साथ ही समय करीब 23.10 बजे पकड़ लिया । पकड़े व्यक्तियों का नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी बारी बारी ली गयी तो पहले ने जो चालक सीट की तरफ से उतरा था, अपना नाम संगम लाल S/O दयाशंकर निवासी कुकुड़ी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 37 वर्ष बताते हुये बताया कि साहब हम लोग ट्रको के टायर चोरी करते हैं, मैं गाड़ी चलाता हूँ । इस गाड़ी मे चोरी के 02 टायर मय रिम सहित हैं, जिनको बेचने के लिये जा रहे थे कि पुलिस को देखकर भागना चाहा कि पकड़ा गया है । जामा तलाशी ली गयी तो, पहने हुये पैण्ट की जेब से 500 रुपये की 01 नोट मिली । दूसरे ने अपना नाम दीपक गौतम S/O स्व0 सन्तलाल R/O रामपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज उम्र करीब 30 वर्ष बताया । कड़ाई से पूछने पर बताया कि साहब मैं इस पिकअप का मालिक हूँ और मेरे अगुवाई में ट्रकों से रात मे हम तीनो लोग टायर खोल कर चोरी कर लेते हैं । इस पिकअप मे मऊ कस्बा मे चोरी किया गया 02 ट्रक के टायर मय रिम हैं, इस लिये एकाएक पुलिस को देखकर हम लोग भागना चाहते थे कि साहब पकड़ लिये गये हैं । हमराही के सहयोग से जामा तलाशी लिवायी गयी तो पहने हुये पैण्ट के बाई जेब से 500/- के 02 नोट कुल 1000/- रुपये बरामद हुये । तीसरे ने अपना नाम गोली उर्फ गोलू उर्फ दीपक कुशवाहा S/O विध्यांचल कुशवाहा निवासी मुंगारी रामपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष बताया । बताया कि साहब हम तीनो आदमी मिलकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रको का टायर खोलकर पिकप पर लादकर चोरी करके बेचते हैं । दिनांक 10/11.9.2025 की रात मे हम तीनो लोग मिलकर कस्बा मऊ में खड़ी ट्रक का चार टायर मय रिम खोल लिये थे और 02 टायर लाद लिये थे, 02 टायर लादना था कि घर वाले जान गये और हम लोग 02 टायर लेकर पिकप से भाग गये थे और वही टायर इस पिकप मे लदा है, इसलिये पुलिस को देखकर हम लोग भागने के प्रयास किये कि आप लोगो नें पकड़ लिये । पुनः तीनो से कड़ाई से पूछा गया तो बताये कि साहब पिकप में हम लोग टायर खोलने के टूल व जैक रखे हैं । इन्ही का प्रयोग करके हम खड़ी ट्रकों से टायर खोल कर चोरी करते हैं । दिनांक 10/11.9.2025 को रात मे कस्बा मऊ में एक ट्रक से 02 टायर चोरी किये थे वही टायर पिकप मे लदा है । इस पर पिकप के केबिने को देखा गया और पिकप के चारो तरफ से देखा गया तो पिकप के आगे नंबर प्लेट पर UP 70 LT 1945 व पीछे भी यही नंबर लिखा है । सफेद रंग की पिकप है । डाला में 02 अदद टायर मय रिम लदा है । टार्च की रोशनी से प्रथम टायर को देखा गया तो KAIZENKZ-50L व T0651603721 अंकित है । द्वितीय टायर पर MRF-M-77, 182399-D अंकित है । पिकप के केबिन में 02 अदद लोहे के जैक बड़े इस्तेमाली और एक केशरिया रंग के टूलबाक्स जो प्लास्टिक का है, के अन्द 04 अदद बडे रिंच व टूल इस्तेमाली मौजूद हैं । वादी मुकदमा को जरिये उचित माध्यम मौके पर बुलाया गया तो पिकप पर लदे टायर को देखर कर बताया कि साहब यही टायर मेरे गाड़ी के हैं । यह इत्मीनान होने पर कि यह चोरी के टायर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित हैं। इस पर कारण गिरफ्तारी बताते दिनांक 12.09.2025 को समय करीब 21.10 बजे उपरोक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।






