Home / Events / Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच खेलना क्यों अनिवार्य? पूर्व खेल मंत्री ने बताई वजह …..

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच खेलना क्यों अनिवार्य? पूर्व खेल मंत्री ने बताई वजह …..

14 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, लेकिन मैच से पहले ही माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर विरोध की लहर है और कई जगह लोग नाराजगी जता रहे हैं। सवाल उठ रहा है जब हालात इतने तनावपूर्ण हैं, तो ये मैच क्यों जरूरी है पूर्व खेल मंत्री और मौजूदा बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने इस पर साफ जवाब दिया। उनका कहना है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और आईसीसी के टूर्नामेंट में तय मुकाबलों को टालना लगभग नामुमकिन है। अगर कोई टीम खेलने से इनकार करे, तो या तो अंक विरोधी टीम को मिल जाते हैं या फिर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच आख़िरी द्विपक्षीय सीरीज़ 2012-13 में खेली गई थी। तब से दोनों टीमें सिर्फ एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं। मौजूदा मुकाबला ऐसे समय हो रहा है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था। इसी वजह से कई पूर्व क्रिकेटरों और फैन्स ने मैच का बहिष्कार करने की मांग की है।

ठाकुर ने अपने वीडियो संदेश में कहा:

ACC या ICC टूर्नामेंट में निर्धारित मैच खेलना हर टीम के लिए अनिवार्य है। अगर कोई टीम मना करती है तो अंक दूसरी टीम को मिलेंगे या फिर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। हां, द्विपक्षीय सीरीज़ तब तक नहीं होगी जब तक पाकिस्तान आतंकवाद खत्म नहीं करता।”

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई लोग चाहते थे कि पाकिस्तान से न खेला जाए और न ही व्यापार किया जाए। हरभजन ने याद दिलाया कि वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से परहेज किया था।

Tagged:
[post-views]
Share
Now