Home / News / चित्रकूट: कर्वी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी रहे उपस्थित

चित्रकूट: कर्वी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी रहे उपस्थित

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों से संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित स्थलीय निरीक्षण कर शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने यह भी कहा की जनसुनवाई में जमीन, नाला,चकरोड, तालाब, विद्युत,जल जीवन मिशन से सम्बन्धित जो समस्याएं आती है उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण कराए। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीन संबंधित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर सुश्री पूजा साहू,क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद्र कुमार वर्मा ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह,पीआरओ प्रदीप पाल उपस्थित रहें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now