Home / Sports / इस बड़े क्रिकेटर पर ईडी का एक्शन, बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए होंगे हाजिर….

इस बड़े क्रिकेटर पर ईडी का एक्शन, बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए होंगे हाजिर….

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। जानकारी के मुताबिक, धवन को आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है मामला 1xBet नाम के एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाज़ी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिसका प्रचार करने वालों की जांच फिलहाल तेज़ी से चल रही है। ईडी यह जानना चाहती है कि धवन की इस ऐप के विज्ञापन में क्या भूमिका थी और क्या उन्हें इसकी गतिविधियों की जानकारी थी।

बता दे कि धवन से पहले इस मामले में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, और युवराज सिंह जैसे नामी क्रिकेटर्स से भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी इन सभी से यह समझने की कोशिश कर रही है कि कहीं ये बड़े नाम अवैध गतिविधियों का हिस्सा तो नहीं बने, चाहे जानबूझकर या अनजाने में।

शिखर धवन, जिन्हें उनके फैंस प्यार से “गब्बर” बुलाते हैं, ने 2022 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। आईपीएल 2024 के बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा कर दी थी। लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई अहम मुकाबलों में देश को जीत दिलाई है। इस केस में ईडी की नजर अब सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि उन बॉलीवुड सितारों पर भी है जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया है। हाल ही में सरकार ने भी ऐसे ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर सख्त कानून लागू किए हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now