यशपाल जाट अनुपपुर
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बहादुरी और साहस का परिचय देने वाले अनूपपुर जिले के लोकप्रिय एवं जांबाज़ पुलिस अधीक्षक श्री मान मोती उर रहमान जी को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सम्मानित।।
यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अदम्य साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल को देखते हुए प्रदान किया जा रहा है। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्होंने न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि आम जनता के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ किया।
यह पदक उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पदक अलंकरण समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे अनूपपुर जिले और मध्यप्रदेश पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है।
श्री मान मोती उर रहमान जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। 🇮🇳






