पटना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशभर से आई हजारों बहनों ने पटना के मशहूर शिक्षक खान सर को अपना भाई मानते हुए राखी बांधी। खास बात यह रही कि एक ही दिन में 15,000 से ज्यादा राखियां बांधी गईं, जो न केवल एक भावुक पल बना बल्कि शायद एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हो सकता है।
खान सर, जो अपने अनोखे अंदाज़ में पढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं, ने इस मौके पर कहा कि, “ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। आज मुझे लगा कि मैं पूरे भारत का भाई बन गया हूं।”
इस मौके पर पटना सहित विभिन्न राज्यों से आई बहनों ने खान सर को मिठाई खिलाई और उनके लंबे जीवन और सफलता की कामना की। आयोजन स्थल पर माहौल बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां बहनों का प्यार और भाई का सम्मान देखने लायक था।
सोशल मीडिया पर भी इस खबर ने जोर पकड़ लिया है, और लोग इसे भाई-बहन के रिश्ते का सबसे बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।






