Home / News / “देहरादून में टपकेश्वर महादेव की 25वीं भव्य शोभा यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शहर!”

“देहरादून में टपकेश्वर महादेव की 25वीं भव्य शोभा यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा शहर!”

देहरादून डेस्क एक्सप्रेस न्यूज़ भारत: (कृष्णा त्यागी)  

टपकेश्वर महादेव शोभा यात्रा 2025: राजधानी देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव की पच्चीसवी शोभा यात्रा निकाली गई , इस मौके पर श्रद्धालुओं का बड़ा जनसैलाब उमड़ा हर कोई बस इस भव्य यात्रा के दर्शन करना चाहता था। ये यात्रा साहनपुर रोड पर स्तिथ शिवजी धर्मशाला से चलकर झंडा बाजार , पल्टन बाजार , घंटाघर ,चकराता रोड , घडी केंट से होकर श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर तक गई।

झांकियों और Dj ने लगाए चार चाँद

हर साल की तरह इस साल भी दूर दराज़ से आई ज़हाकियाँ , Dj और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे , लगभग 40 से ज्यादा झाकियां जिसमे भगवन शिव के विभिन रूप , श्री राम दरबार , राधाकृष्णन एवं महाबली हनुमान को दर्शाया गया था जिससे पूरा माहौल भक्तिमह हो गया साथ ही अलग-अलग अघोरी नृत्य ने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया था , जनता अल्ताफ बैंड की धुन पे लोग ऐसे मगन हुए की सब कुछ भूल कर सब भगवन शिव के भजनो पर थिरक रहे थे क्या बच्चा क्या बुर्जुर्ग सब बस हर हर महादेव के जैकारे लगाकर झूमते नज़र आये।

जगह-जगह भंडारों का आयोजन

इस पूरी यात्रा में हर दुसरे कदम पर भंडारों की व्यवस्था की गई थी , पल्टन बाजार , झंडा बाजार और चकराता रोड के ज्यादातर कारोबारियों ने अपनी दुकानों के सामने श्रद्धालुओं के लिए जल-पान की खासा व्यवस्था की हुई थी।

सुरक्षा व्यवथा में तैनात उत्तराखंड पुलिस

पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद मज़बूत दिखी , चप्पे – चप्पे पर उत्तराखंड पुलिस के जवान तैनात थे जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके , पुलिस लगातार मोटरसाइकिलोंऔर गाड़ियों से पूरे यात्रा रूट की गश्त लगाती नज़र आई साथ ही पूरी यात्रा के साथ दमकल की गाड़ी एवं एक एम्बुलेंस भी साथ चलती नज़र आ रही थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now