Home / News / उफान पर सोनाली नदी: क्षेत्र के लोगों का जीवन जीना हो रहा दूभर!

उफान पर सोनाली नदी: क्षेत्र के लोगों का जीवन जीना हो रहा दूभर!

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी


पशुओं के लिए चारे की समस्या, ग्रामीण व स्कूली बच्चे नाव के सहारे!

उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोलानी नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे शेरपुर खादर के कई गांवों में पानी भरने से जीवन अस्तव्यस्त हो गया है! तथा खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई है! जिससे गांव वालों को नुकसान उठाना पड़ता है! गांव के सभी रास्तों में पानी भरने से आवागमन रूक गया है! हर बार खादर क्षेत्र में पानी आने से पशुओं के लिए चारे की समस्या बढ़ने से पशुओं को भूसा खिलना पड़ता है! ग्रामीण अपने अपने घरों में कैद होकर रह गए है! पानी और बढ़ने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही सोलानी नदी पार करनी पड़ रही है। सालों से खादर क्षेत्र के ग्रामीण सालों से इस समस्या से जूझ रहे है!

Tagged:
[post-views]
Share
Now