रिपोर्ट :- चंद्रकीशोर पासवन
बखरी (बेगूसराय) बखरी के स्टेट बैंक से रुपये निकालने गई महिलाओं के साथ एक अज्ञात अपराधी के द्वारा झांसा देकर रुपये लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरत की बात तो यह है। कि धोखाधड़ी की इन घटनाओं को महिलाओं के साथ बैंक के अंदर ही अंजाम दिया जाता है।मामला बखरी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक का बताया गया है।जहां सीसीटीवी कैमरे में शातिर एक अज्ञात अपराधी की करतूत कैद हुई है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस की टीम बैंक पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है। बताते चलें कि बखरी के वैष्णवी मंदिर के समीप स्थित स्टेट बैंक ऑफ में एक महिला से पैसा निकलवाने में मदद करने के बहाने धोखाधड़ी की गयी रुपये निकालने के बाद रूपये कटा-फटा तथा रूपये में स्याही लगने कि बात कहकर शातिर अपराधी ने रूपये चेंज करवाने के बहाने रूपया लेकर फरार हो गया। जब तक महिला बात को समझ पाती तब तक शातिर मौके से फरार हो गया। हांलाकि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में शातिर अपराधी की सारी करतूत कैद हो गयी। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो में साफ तौर से नजर आ रहा है कि भोली भाली ग्रामीण महिलाओं की मदद करने के बहाने किस तरह धोखाधड़ी की गयी है।इसके लिए शातिर अपराधी पहले से बैंक में मौजूद रहते है।बैंक में महिलाएं जब पैसे निकालने जाती हैं।तो ये तो शातिर अपराधी फॉर्म भरने और पैसा निकलवाने में उनकी मदद कर पहले तो सहानुभूति हासिल कर लेते हैं और फिर रुपये गिनने के बहाने रुपये कटा फटा होने तथा उसमें स्याही लगने कि बात कह कर बदलवाने के बहाने पैसा लेकर फरार हो जाते हैं।जब तक महिला को एहसास होता है।तब तक शातिर वहां से फरार हो जाता है। धोखाधड़ी का ये मामला तब उजागर हुआ जब बखरी थाना क्षेत्र के निश्हारा गांव के वार्ड तीन निवासी जितेंद्र यादव कि पुत्री स्मिता कुमारी ने थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी का लिखित आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि पचास हजार रूपये वो अपने खाते से निकाल कर उसे गिन रही तभी शातिरों द्वारा चकमा देकर 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस टीम बैंक पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।इधर डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष तथा उनके टीम के द्वारा बैंक का सीसीटीवी खंगाला जा रहा अपराधी कि पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






