Home / News / चित्रकूट – कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 118.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

चित्रकूट – कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 118.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

रिपोर्ट संजय मिश्रा express news Bharat

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 विवेक कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त जलकेश मिश्रा पुत्र बृजमोहन मिश्रा निवासी रगौली थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 118.95 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये) व प्रयुक्त मोटर साइकिल यू0पी0 96 एल0 8137 के साथ लौढ़िया मोड़ बहद ग्राम सपहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now