Home / News / श्रीवास (नाई ) सामाजिक कल्याण समिति कोरबा महिला प्रकोष्ठ द्वारा धुमधाम के साथ मनाया गया सावन उत्सव

श्रीवास (नाई ) सामाजिक कल्याण समिति कोरबा महिला प्रकोष्ठ द्वारा धुमधाम के साथ मनाया गया सावन उत्सव

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा//शनिवार को अंजनी कुंज श्रीवास सामुदायिक भवन में सावन उत्सव कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती ममता श्रीवास के अध्यक्षता में रखा गया था इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहीं हैं इस कार्यक्रम में पुरे कोरबा जिले से महिलाए बढ़ -चढ़ कर शामिल हुए। इस सुअवसर पर बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया था सावन क्वीन अन्नापुर्णा श्रीवास व परफेक्ट सावन क्वीन श्रीमती को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवपार्वती,ईष्ट देव बजरंग बली एवं सेन जी महराज के पुजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती संजूदेवी राजपूत जी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को आगे आकर समाज में काम करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रीवास समाज को भरपूर सहयोग देने का संकल्प लिया है महिलाओं को सभी राजनीतिक दलों मे भी बढ़चढ कर भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया । श्रीमती ममता श्रीवास अध्यक्ष एवं महासचिव श्रीमती कौशिल्या श्रीवास उपाध्यक्ष श्रीमती चुन्नी श्रीवास, कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुन श्रीवास, संगठन सचिव श्रीमती अन्नापुर्णा श्रीवास, सहसचिव श्रीमती अंजनी श्रीवास, सहकोषाध्यक्ष श्रीमती यशोदा श्रीवास, व्यवस्थापक श्रीमती गीता श्रीवास ,श्रीमती मोनिका श्रीवास, द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियो की साल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम पर महिला एवं पुरुषो की भी उपस्थिति बहुत ज्यादा थी कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीवास (नाई) सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मोहन लाल श्रीवास, उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार,महासचिव शत्रुहन श्रीवास, श्री रमेश श्रीवास ,श्री उदय श्रीवास , श्री रिखीराम श्रीवास , श्री तुलेश श्रीवास ,श्री राजकुमार श्रीवास ,गोपालश्री श्रीवास एवं महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास, श्रीमति मंदाकिनी, श्रीमती भगवती श्रीवास श्रीमती कल्याणी श्रीवास ,श्रीमती अन्नापूर्णा श्रीवास , ईकाइ अध्यक्षगण श्रीमती शतरूपा श्रीवास श्रीमती नीता श्रीवास श्रीमती सीमा श्रीवास श्रीमती बिन्देश्वरी श्रीवास , श्रीमती सीता श्रीवास, सहोद्रा श्रीवास कार्यक्रम का संचालन शत्रुहन श्रीवास द्वारा किया गया और आभार महिला प्रकोष्ठ के महासचिव कौशिल्या श्रीवास द्वारा की गई।
श्रीमती कौशिल्या श्रीवास
जिला महासचिव (महिला प्रकोष्ठ)
श्रीवास ( नाई) समाजिक कल्याण समिति जिला कोरबा

Tagged:
[post-views]
Share
Now