Home / Updates / घर की कच्ची दीवार गिरने से हादसा: 3 महिलाएं दबीं, 2 की मौत, 1 घायल…

घर की कच्ची दीवार गिरने से हादसा: 3 महिलाएं दबीं, 2 की मौत, 1 घायल…

दैवीय आपदा के तहत सरकार की ओर से 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की सहायता राशि भी 24 मे देने की प्रक्रिया पूरी हो रही है

कौशांबी.. मंझनपुर तहसील के एक ग्राम पंचायत में घर की कच्ची दीवार गिरने से दीवार में 3 महिलाएं सब गई हैं जिनमें से दो की मौत हो गई है।नायब तहसीलदार मोबिन अहमद मौके पर पहुंचे है।
गौरतलब हो कि रविवार 3 जुलाई को प्रातः लगभग 9:30 बजे ग्राम बहादुरपुर,तहसील मंझनपुर में बारिश के कारण पुराने घर की कच्ची दीवार गिरने से दीवार से 3 महिलाएं दब गई जिन्हें चिकित्सा के लिए तत्काल मंझनपुर जिला चिकित्सालय लाया गया।
जिला चिकित्सालय में साधना देवी पुत्री महाराजदीन उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी ग्राम बहादुरपुर व प्रेमा देवी पत्नी महाराजदीन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम बहादुरपुर को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया तथा आराधना देवी पुत्री महाराजदीन उम्र 18 वर्ष का इलाज किया जा रहा है जो खतरे के बाहर है।
नायब तहसीलदार मंझनपुर मोबिन अहमद द्वारा मौके पर जाकर समस्त प्रपत्र तैयार कर आपदा से मृत्यु के संबंध में परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।दैवीय आपदा के तहत सरकार की ओर से 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति की सहायता राशि भी 24 घंटे के भीतर दी जाएगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now