Home / News / बिहार में आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मानदेय में तीन गुना इजाफा

बिहार में आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मानदेय में तीन गुना इजाफा

रिपोर्ट :- चंद्रकीशोर पासवन

पटना: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की आशा कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब उन्हें हर महीने ₹1000 की जगह ₹3000 मानदेय मिलेगा। साथ ही, प्रति प्रसव पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी ₹300 से बढ़ाकर ₹600 कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। वर्षों से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह निर्णय राहत भरा और उत्साहवर्धक है। बिहार में करीब 80,000 से अधिक आशा वर्कर्स सक्रिय हैं, जो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है। चुनावी साल में लिया गया यह फैसला महिलाओं के समर्थन को साधने की रणनीति भी माना जा रहा है, जिससे राज्य की राजनीतिक हलचलों में नई गर्मी आ गई है। आशा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now