Home / Updates / रात में गुलदार का कहर, सोती महिला पर हमला – पति बना ढाल…..

रात में गुलदार का कहर, सोती महिला पर हमला – पति बना ढाल…..

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार का खौफ लोगों की नींदें उड़ा रहा है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धान्यों गांव में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे उस वक्त सनसनी मच गई जब एक गुलदार ने कमरे में सो रही कुशला देवी पर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि गुलदार ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर खींचने की कोशिश की। दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर महिला का पति जागा और लाठी लेकर गुलदार से भिड़ गया। उसकी बहादुरी से कुशला देवी की जान तो बच गई, लेकिन गुलदार ने उनके चेहरे पर गहरे घाव छोड़ दिए। उन्हें गंभीर हालत में अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/operation-monsoon-in-sukma-encounter-between-security-forces-and-naxalites-during-martyrdom-week/

यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले एक सप्ताह में इसी क्षेत्र में एक और महिला पर गौशाला में हमला हो चुका है। लोगों में डर इस कदर है कि रात होते ही घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लिए जाते हैं। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में भी एक 32 वर्षीय युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया, जब वह सुबह शौच के लिए गया था। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। इन बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है और उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now