Home / News / चित्रकूट -वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस भीम आर्मी कार्यालय में मनाया गया

चित्रकूट -वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस भीम आर्मी कार्यालय में मनाया गया

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट: आज भीम आर्मी कार्यालय में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने इस अवसर पर कहा कि वीरांगना फूलन देवी एक बहादुर महिला थीं जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे एक पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं। गौतम ने कहा कि फूलन देवी ने बीहड़ों से लेकर सांसद भवन तक अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी थी।यह आयोजन वीरांगना फूलन देवी की बहादुरी और उनके समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था l इस कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह पटेल, रामनाथ वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, दीपक वर्मा , श्यामसुंदर वर्मा, जगजीवन लाल वर्मा, फूलचंद्र वर्मा , देवशरण वर्मा, ओम प्रकाश,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now