Home / Updates / शादी का वादा, विश्वास की तोड़ी हदें – नाबालिग से दुष्कर्म पर 10 साल की जेल…..

शादी का वादा, विश्वास की तोड़ी हदें – नाबालिग से दुष्कर्म पर 10 साल की जेल…..

देहरादून की विशेष पोक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले जसपाल को 10 साल की सख्त जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जसपाल ने लड़की को शादी का लालच देकर धोखा दिया था। यह मामला 2018 का है, जब जसपाल ने फेसबुक के जरिए 16 साल की लड़की से दोस्ती की और उसे बंजारावाला में अपने कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने यह भी वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा।

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/dhami-claims-the-country-is-ahead-in-development-security-and-cooperation/

लड़की ने डर के कारण पहले कुछ नहीं बताया, लेकिन जब जसपाल ने बार-बार मिलने का दबाव डाला, तो उसने अपने परिवार को सब बता दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 1 सितंबर 2018 को केस दर्ज किया और 3 सितंबर को जसपाल को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद 3 दिसंबर 2018 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हुई, जिसमें 8 गवाहों के बयान शामिल थे। कोर्ट ने 5 जनवरी 2019 को जसपाल पर आरोप तय किए और अंत में उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि जिला विधिक प्राधिकरण पीड़िता को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now