शनिवार का दिन उत्तराखंड के लिए खास रहा। पंतनगर एयरपोर्ट पर जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया, तो माहौल पूरी तरह से विकास और विश्वास का नजर आया।रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की ग्राउंडिंग का जश्न मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा – “आज देश इतना मजबूत हो चुका है कि आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहे।”
उन्होंने ये भी कहा कि सहकारिता जैसे क्षेत्रों में भी भारत लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।मुख्यमंत्री ने निवेश उत्सव को उत्तराखंड की विकास यात्रा का नया अध्याय बताया और कहा कि यह राज्य के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य को बदलने वाला कदम है। यह वैश्विक निवेश सम्मेलन का तीसरा ग्राउंडिंग समारोह है, और इसके जरिए उत्तराखंड अब निवेश के नक्शे पर बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।






