Home / Updates / पटना अस्पताल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, न्यू टाउन से पांच आरोपी दबोचे गए!

पटना अस्पताल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, न्यू टाउन से पांच आरोपी दबोचे गए!

पटना के मशहूर पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पटना पुलिस और बंगाल STF ने मिलकर शनिवार तड़के कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में छापा मारा और पांच आरोपियों को धर दबोचा।पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हुई थी—जिसमें कुछ युवक बाइक पर बंदूक लहराते नजर आए। पुलिस को जैसे ही सुराग मिले, कार्रवाई तेज हो गई।

इस हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ बादशाह निकला, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला और एक पेशेवर कॉन्ट्रैक्ट किलर है। अब सवाल ये है कि तौसीफ ने ये मर्डर किसी से सुपारी लेकर किया, या ये पुरानी दुश्मनी का बदला था? पुलिस इसी पर जांच में जुटी है।

इस केस में बाकी चार आरोपी भी पहचान लिए गए हैं—

  • आकिब मलिक
  • सोनू
  • कालू उर्फ मुस्तकीम
  • भिंडी उर्फ बलवंत सिंह

इन सब पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं। SSP कार्तिकेय शर्मा ने खुद इसकी पुष्टि की है।


Tagged:
[post-views]
Share
Now