Home / Updates / ईडी की रडार पर अब गूगल और मेटा! ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में बड़ा एक्शन….

ईडी की रडार पर अब गूगल और मेटा! ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में बड़ा एक्शन….

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को एक अहम कदम उठाते हुए टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनियों गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ा है, जिनकी जांच ईडी काफी वक्त से कर रही है। अब इन कंपनियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। यह जांच पहले से ही कई नामी हस्तियों और सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों तक पहुंच चुकी है, और अब गूगल व मेटा की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दे की ईडी का मानना है कि इन कंपनियों ने उन सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट करने में मदद की, जो फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला जैसे गंभीर आर्थिक अपराधों के तहत जांच के घेरे में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स ने न सिर्फ विज्ञापन स्लॉट मुहैया कराए, बल्कि सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइटों को ज्यादा दृश्यता भी दी, जिससे इन अवैध गतिविधियों को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने का मौका मिला।

Tagged:
[post-views]
Share
Now