Home / Updates / 50 हजार का इनामी दरिंदा मुठभेड़ में ढेर,बच्ची को किडनैप कर बनाया था हवस का शिकार…

50 हजार का इनामी दरिंदा मुठभेड़ में ढेर,बच्ची को किडनैप कर बनाया था हवस का शिकार…

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश और बलात्कार का आरोपी मनु मारा गया। पुलिस को खबर मिली थी कि वह अपने गांव के आसपास छिपा है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना हुई। जब पुलिस ने उसे हथियार डालने को कहा, तो उसने उल्टा पुलिस वालों पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें मनु को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव का मनु एक नाबालिग लड़की के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। गुरुवार रात को पुलिस को पक्की खबर मिली कि मनु खटा गांव के पास छुपा हुआ है। इस सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने उसे घेर लिया। लेकिन सरेंडर करने के बजाय उसने पुलिस पर हमला कर दिया। फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनु मारा गया।

बताया जा रहा है कि 27 जून को बच्ची गांव के बाहर आम तोड़ने गई थी। उसी वक्त मनु ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ जघन्य अपराध किया और फिर उसकी जान ले ली। अगले दिन, यानी 28 जून को बच्ची का शव मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में देवीपुर गांव के एक खेत में मिला था।
मनु पहले भी हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। आखिरकार गुरुवार रात खटा गांव के पास पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में वह मारा गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now