Home / News / डी०आर०डी०ए० निदर्शक ने लिया कावड़िया पथ में स्वच्छता का जायजा

डी०आर०डी०ए० निदर्शक ने लिया कावड़िया पथ में स्वच्छता का जायजा

निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण श्रीनिवास ने किया कच्ची कांवरिया पथ में हो रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण।
ज्ञात हो कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत के स्वच्छता कर्मी दिन-रात मेहनत कर कांवड़िया पथ पर साफ-सफाई बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ, सरकारी धर्मशाला, शिविर से निकलने वाले कचरे का निपटान,सफाई, और संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। स्वच्छता कर्मियों की यह सेवा न केवल श्रमिक भावना का प्रतीक है, बल्कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी दर्शाती है। इसी क्रम में निदेशक DRDA द्वारा कटोरिया जिला नियंत्रण कक्ष से धौरी के बीच अलग अलग क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित स्वच्छता कर्मियों, पर्यवेक्षक तथा प्रखंड समन्वयक को आवश्यक निर्देश दिया गया ।साथ ही कांवरिया पथ पर भ्रमण कर साफ सफाई के कार्य का मूल्यांकन किया गया। भ्रमण के क्रम में धर्मशाला,शिविर का भी निरीक्षण किया गया और निदेशक , DRDA ने दुकानदारों एवं शिविरों, धर्मशालाओं से स्वच्छता कार्य का फीडबैक लिया । जिन दुकानदारों द्वारा निबंधन सह स्वच्छता शुल्क नहीं जमा कराया गया है उन्हें शीघ्र ही स्वच्छता शुल्क देने हेतु निर्देशित किया गया तथा संबंधित अंचलाधिकारी को निबंधन और स्वच्छता शुल्क शत प्रतिशत वसूलने हेतु निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण के दौरान साथ मे जिला समन्वयक स्वच्छता उत्तम प्रकाश भी मौजूद थे। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now