Home / Updates / ओडिशा: छात्रा के आत्मदाह मामले ने पकड़ा तूल, विधानसभा के बाहर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने…

ओडिशा: छात्रा के आत्मदाह मामले ने पकड़ा तूल, विधानसभा के बाहर उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने…

भुवनेश्वर: 16 जुलाई 2025 ओडिशा के बलासोर ज़िले में एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न से आहत होकर आत्मदाह करने और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर बुधवार को विधानसभा के बाहर छात्रों और राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को टियर गैस के गोले छोड़ने और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?
फकीर मोहन कॉलेज की 20 वर्षीय बीएड छात्रा ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंततः छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली। उसे 90% जलने की हालत में AIIMS भुवनेश्वर ले जाया गया, जहां 14 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया।

विधानसभा घिरी गहमागहमी से
छात्रा की मौत के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस और बीजेडी सहित कई छात्र संगठनों ने बुधवार को विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। उग्र होते प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस की सख्ती
स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने टियर गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का सहारा लिया। कई प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि दर्जनों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now