Home / News / बांका के पी०बी०एस० कॉलेज में सेमेस्टर वन में नामांकन कराने का अंतिम मौका

बांका के पी०बी०एस० कॉलेज में सेमेस्टर वन में नामांकन कराने का अंतिम मौका

बांका के पी०बी० एस० कॉलेज में समेस्टर वन के कला एवं विज्ञान के छात्रों को 2025-2029 में नामांकन कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। जो छात्र एवं छात्रा ऑन स्पॉट नामांकन कराना चाहते है अविलम्ब नामांकन करवा ले। साथ ही साथ प्रभारी प्राचार्य सुदेश जायसवाल ने बताया कि
पी.बी.एस. कॉलेज, बांका में बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए दिनांक 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को एक परिचय सत्र का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम कॉलेज के सेमिनार हॉल में पूर्वाह्न 11:30 बजे से आरंभ होगा, जिसमें कॉलेज के शिक्षकगण विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करेंगे और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक संरचना, अनुशासन, तथा छात्र-सहायता सुविधाओं से परिचित कराएंगे।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सत्र नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे उन्हें महाविद्यालय जीवन की मूलभूत जानकारी मिलेगी और वे अपनी शैक्षणिक यात्रा की प्रभावशाली शुरुआत कर सकेंगे।
🎓 सभी नव प्रवेशित विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य घोषित की गई है।
विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रातः 11:00 बजे तक सेमिनार हॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now