Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दिल्ली के आजाद नगर में इमारत गिरी मलबे में 7 लोगों के दबे होने ……

देश की राजधानी दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की खबर है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 6 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कालसी ने बताया कि ️अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चार लोग घायल हुए हैं। यहां पर कोई नहीं रहता था। यह चार मंजिला इमारत थी। ️प्रथम दृष्टया अधिक वजन के कारण यह इमारत गिर गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Share
Now