Home / News / प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 140 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 140 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यूनिक चिल्ड्रेन्स एकेडमी, सिंघियाघाट में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित 140 छात्र-छात्राओं को आकर्षक पौधे देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विगत दिनों हुई हिंदी, शब्द परख एवं क्विज प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों के साथ पेंटिंग, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। हरा बिहार के सचिव रामनाथ सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को आकर्षक पौधे प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन कुमार ने की। प्रोफेसर अमरनाथ चौधरी सहित शिक्षकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को गांधी और शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, स्वच्छता, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया। मौके पर प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now