(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा में असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत बढ़त और संभावित जीत पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा बड़ी काली माता मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को मिठाई बांटकर उत्साह व्यक्त किया सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दूसरों को गले लगाकर बधाई देते नजर आए पश्चिम मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह ने इस सफलता को पार्टी के मजबूत संगठन और नीतियों का परिणाम बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक सफलता मिली है।
भरतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा सरकार बनने से कानून व्यवस्था मजबूत होगी विकास तेज होगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस पार्टी के लोकप्रियता का प्रतीक बताते हुए जश्न मनाया जबकि क्षेत्रवासियों ने इस सुशासन के दिशा में सकारात्मक संकेत माना। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सर्वानंद पांडेय,नीशू सिंह, अजय पांडेय, अजित सिंह, पारस चौहान, सुशील तिवारी, विकास सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।









