नई दिल्ली,
देश में तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा मई 2026 में विशेष “7 ज्योतिर्लिंग यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 रात और 12 दिनों की पवित्र यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पुनः दिल्ली पर ही समाप्त होगी।
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें उज्जैन का महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका का नागेश्वर, बेट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, वेरावल का सोमनाथ, नासिक का त्र्यंबकेश्वर, पुणे का भीमाशंकर तथा छत्रपति संभाजीनगर का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है और भगवान शिव के महाकाल स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है। वहीं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के मंधाता द्वीप पर स्थित है, जो ‘ॐ’ आकार के लिए जाना जाता है।
द्वारका का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए प्रसिद्ध है, जबकि बेट द्वारका को भगवान श्रीकृष्ण का निवास स्थान माना जाता है। द्वारकाधीश मंदिर भी भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।
वेरावल स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का इतिहास बेहद प्राचीन है, जबकि नासिक का त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अपने तीन मुखों के लिए जाना जाता है, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक हैं।
पुणे का भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग सह्याद्री पर्वतों में स्थित है, वहीं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
यह पूरी यात्रा आधुनिक सुविधाओं से लैस भारत गौरव ट्रेन में कराई जाएगी, जिसमें AC II, AC III और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन में कुल 750 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और हर कोच में सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे।यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रेन सफर के साथ-साथ होटल में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, दुर्घटना बीमा और IRCTC टूर मैनेजर की सेवाएं भी दी जाएंगी। �
प्रेस विज्ञप्ति भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की 28 मई 2026 को दिल्ली से “7 ज्योतिर्लिंग कीयात्रा”.pdf
किराया (प्रति व्यक्ति):
AC II: ₹48,500
AC III: ₹36,560
स्लीपर: ₹23,505
“महाकाल से नागेश्वर तक… 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, IRCTC की खास ट्रेन मई 2026 में”






