Home / Politics / बिहार पेंशन दिवस पर 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित

बिहार पेंशन दिवस पर 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ की राशि हस्तांतरित

पटना,। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए गुरुवार को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के अवसर पर 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से ₹1,423.94 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित की।
पटना स्थित लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राशि हस्तांतरण की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और इसी दिन सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में नियमित रूप से पेंशन राशि भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों, वंचितों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद वर्गों की गरिमा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now