धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन कुंड में एक युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसकी तीन बहनें भी कुंड में उतर गईं। देखते ही देखते चारों गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था परिवारजानकारी के मुताबिक, नथुआपुरा मोरोली निवासी परिवार शनिवार रात हीरामन बाबा मंदिर के पास आयोजित मेले में शामिल होने पहुंचा था। रविवार सुबह परिवार के कुछ सदस्य मंदिर में दर्शन करने के बाद कुंड के पास गए थे। इसी दौरान युवक रवि उर्फ भोलू पानी में चला गया और अचानक गहराई में पहुंचने के बाद डूबने लगा।भाई को मुश्किल में देखकर उसकी दो सगी बहनें मनोरमा और बोटो तथा चचेरी बहन कल्लो उसे बचाने के लिए पानी में उतर गईं। हालांकि, कुंड में पानी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों बहनें भी संभल नहीं सकीं और चारों की डूबने से मौत हो गई।पुलिस और SDRF ने किया रेस्क्यूहादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और SDRF की मदद से चारों को कुंड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।परिवार में पसरा मातमइस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है। मृतकों की पहचान रवि, मनोरमा, बोटो और चचेरी बहन कल्लो के रूप में बताई गई है। जिस परिवार में त्योहार और मेले की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
धौलपुर में दर्दनाक हादसा: भाई को डूबता देख कुंड में कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत….

Tagged:#POLITICS




