Home / Events / त्योहारों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सीएलजी बैठक में शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर

त्योहारों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सीएलजी बैठक में शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
शाहपुरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को शाहपुरा पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक तहसीलदार रणवीर सिंह के निर्देशन में हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों, सीएलजी सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में डीवाईएसपी नाना लाल सालवी एवं शाहपुरा थाना प्रभारी सीआई लीलाधर मालवीय ने आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं। किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। वहीं, सीएलजी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now