Home / Events / चित्रकूट – जनपद का पहाड़ी ब्लाक बना घूसखोरी का अड्डा, बिना रिश्वत लिए नहीं होता इस ब्लॉक में‌ कोई काम

चित्रकूट – जनपद का पहाड़ी ब्लाक बना घूसखोरी का अड्डा, बिना रिश्वत लिए नहीं होता इस ब्लॉक में‌ कोई काम

ब्यूरो संजय मिश्रा
पहाड़ी/चित्रकूट – जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक बना घूसखोरी का अड्डा वैसे पहाड़ी ब्लॉक में यह कोई नई बात नहीं है यहां चपरासी से लेकर बाबू एवं अधिकारियों की मिलीभगत से घूसखोरी का काम सालों साल से खूब फल-फूल रहा है।टेंडर के नाम पर 5000 रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल,आखिर कब होगी भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई ,बीजेपी सरकार में पहाड़ी ब्लाक में बढ़ रहा है भ्रष्टाचार,चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक में एक अकाउंटेंट का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अकाउंटेंट रमेश कुशवाहा को टेंडर निकलवाने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है।यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पहाड़ी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद ब्लॉक में रिश्वतखोरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।इस मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि ब्लॉक में भ्रष्टाचार बीडीओ के संरक्षण में चल रहा है।इस घटना के बाद अकाउंटेंट रमेश कुशवाहा के पूरे कार्यकाल की जांच की मांग उठ रही है, जिससे बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सकता है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

[post-views]
Share
Now