Home / News / आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने की दिल्ली जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने की दिल्ली जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी धीरज टोकस के नेतृत्व राजस्थान के झालापाटन नगर पालिका से जीते आम आदमी पार्टी के पांचों पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की जिसमें नदीम मंसूरी, मंगल गुर्जर, शकील अहमद नागौरी, लक्ष्मी पुष्पक, इंद्रा रैगर और झालावाड़ नगर परिषद से जीते आप पार्षद अशरफ अब्बासी ने आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मुलाकात की!
अरविंद केजरीवाल ने जीते हुए सभी पार्षदों को बधाई दी और सभी पार्षदों को आगामी पंचायत, जिला परिषद चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया!
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के लोगों का भी आह्वान किया कि वो कांग्रेस बीजेपी की धर्म और जात-पात की राजनीति से बाहर निकालकर आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति को अपनाए! आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प पेश करने जा रही है और 2028 का विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी राजस्थान में पूरी ताकत के साथ लड़ेगी तब तक आम आदमी पार्टी राजस्थान के हर गांव, हर कस्बे, हर शहर और हर विधानसभा में अपने संगठन को मज़बूत करेगी!
इस मौके पर से सह प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, महासचिव महावीर गौड़ , अशोक पुष्पद, विलसन सुमन भंवरलाल ठाकुर जावेद भी उपस्थित थे!

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now