Home / News / चित्रकूट -पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के उन्नावबन्ना में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न

चित्रकूट -पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के उन्नावबन्ना में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -जनपद चित्रकूट के विकासखंड पहाड़ी के अंतर्गत चाँदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के ग्राम पंचायत उन्नयबन्ना में जल महोत्सव एवं जल अर्पण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर जल वंदना, जल पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, जागरूकता बैठक तथा “मेरा गांव – जल सुरक्षित भविष्य” विषय पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। साथ ही ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि ग्राम उन्नयबन्ना 260 घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है है। पाइप लाइन बिछाने के दौरान ग्राम में 1724 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया गया है ।कार्यक्रम में सहायक अभियंता बिस्मिल्लाह जूनियर इंजीनियर अभिजीत यादव ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगुल किशोर शुक्ला , फर्म के साईट इंचार्ज विपिन पांडे एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now