Home / Events / चित्रकूट -थाना रैपुरा पुलिस टीम ने दहेज हत्या के नामजद 02 आरोपी अभियुक्त व 02 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।

चित्रकूट -थाना रैपुरा पुलिस टीम ने दहेज हत्या के नामजद 02 आरोपी अभियुक्त व 02 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रैपुरा व उनकी टीम द्वारा दहेज हत्या के नामजद आरोपी 02 अभियुक्त व 02 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि दिनाँक 01/03/2026 वादी राजबहादुर पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी ग्राम चितरागोकुलपुर थाना कर्वी चित्रकूट द्वारा थाना रैपुरा पर सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री सीमा देवी की शादी दिनांक 14.06.2023 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अजय पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम लौरी थाना रैपुरा जिला चित्रकूट के साथ हुई थी । अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था और खर्चा किया था परन्तु पुत्री के ससुरालीजन पति अजय व सास दशरनिया ससुर गोरेलाल पुत्र सीताराम व ननद बिट्टी द्वारा दिये गये दान दहेज से संतुष्ट नही थे। पुत्री को कम दहेज मिलने का ताना मारने लगे और पुत्री के साथ मारपीट व गाली गलौज तथा प्रताडित करते थे। दिनाँक 16/2/26 को वादी कि पुत्री वादी के घर आयी थी उसने पुनः सारी बाते बतायी और यह भी बताया कि पति कह रहा है कि यदि अपने बाप से 1 चार पहिया गाड़ी नही दिलाओगी तो मैं तुमको मारकर फांसी मे लटका दूँगा। दिनांक 28/2/2026 समय 10.19 AM पर उसी के नम्बर से मोबाइल पर फोन आया कि आपकी लड़की इस दुनिया अब नही रही। पुत्री को उपरोक्त सभी लोग एक राय होकर उसको मारकर फाँसी के फन्दे पर लटका दिया। इस सूचना पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 47/26 धारा 85/80 (2)/115 (2)/352 बी0एन0एस0 व 3 / 4 दहेज प्रतिषेध अधि० पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक रैपुरा को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्दश दिए गए।
आज दिनाँक 03.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना प्रभारी निरीक्षक मय उ0नि0 मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा अजय के घर पर पास से तत्परता दिखाते हुये एक बारगी दबिस देकर उक्त व्यक्तियों को घेर घार कर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम पता क्रमश 1. अजय पुत्र गोरेलाल 2.गोरेलाल पुत्र सीताराम 3. देशरनिया पत्नी गोरेलाल 4. बिट्टी उर्फ प्रियांशू पुत्री गोरेलाल निवासीगण ग्राम लौरी थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

[post-views]
Share
Now