Home / News / शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, रील के शौक ने ली दो युवकों की जान…

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, रील के शौक ने ली दो युवकों की जान…

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। रील बनाने के शौक में दो दोस्तों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रामगंगा नदी किनारे वीडियो शूट करने पहुंचे थे। कुछ देर बाद दोनों नदी में उतर गए और नहाने लगे।नदी के गहरे पानी और तेज बहाव का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों युवक अचानक डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई।करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रील बनाने के चक्कर में अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ न करें, खासकर नदी और खतरनाक जगहों पर सावधानी बरतें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now