आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम उस वक्त दहशत में आ गई, जब खिलाड़ियों को लेकर होटल जा रही टीम बस में अचानक धुआं उठने लगा। शुरुआती हलचल के बाद बस को तुरंत रोका गया और सभी खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि बस के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से आग लगी। कुछ ही मिनटों में बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ड्राइवर और सुरक्षा कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति बिगड़ने से पहले ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना के बाद सड़क पर कुछ देर तक टीम के खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन और फायर टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद दूसरी बस मंगाकर पूरी टीम को होटल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी खिलाड़ी या स्टाफ को चोट नहीं आई।फाइनल मुकाबले में हार के बाद लौट रही टीम के लिए यह घटना बेहद तनावपूर्ण रही। सोशल मीडिया पर भी हादसे की खबर सामने आते ही फैंस ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
IPL 2026: गुजरात टाइटंस की बस में लगी आग, खिलाड़ियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…






