Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिल उन्हें श्री कृष्ण भगवान की ..

साहिबगंज:-भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने केंद्रीय कार्यालय
शास्त्री भवन दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा यादव से भेंट कर उन्हें श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति देकर उनका अभिनंदन किया,एवं झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए विचार विमर्श किये।बजरंगी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को पिछड़ों को शिक्षा के क्षेत्र में 27% आरक्षण व पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27  पिछड़ा वर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल करने
के लिए आभार व धन्यवाद दिए। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि झारखंड की बेटी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनने पर पहली बार अन्नपूर्णा यादव का झारखंड आगमन पर “जन आशीर्वाद यात्रा” 16 अगस्त को कोडरमा से तिलैया,चंदवारा,बराही,रेचाक होते हुए हज़ारीबाग़ रात्रि विश्राम होगा।पुनः17 अगस्त को हज़ारीबाग़ से राँची जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में चरही, मांडू,ओरमाँझी,मेसरा,बूटी मोड़ राँची में रात्रि विश्राम होगा।18 अगस्त को राँची से पीटरवार,दातू,जैना मोड़,नया मोड़,चास मोड़,कतरास,एवं धनबाद रात्रि विश्राम होगा।वही 19 अगस्त को धनबाद से गिरिडीह जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में गोबिंदपुर,टुंडी होते हुए गिरिडीह जाने के क्रम में हज़ारों हज़ारों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

Share
Now