[17:24, 5/10/2026] +91 93591 88546: बिहारीगढ़ समाचार
बीती रात कस्बे के बुग्गावाला चौक स्थित रोहित नगर बस्ती में अज्ञात चोरों ने घात लगाकर एक गरीब के बंद मकान से बेशकीमती सामान चोरी कर लिया है। दिन निकलने तक भी पुलिस को मकान के अंदर रखे सामान चोरी की खबर तक नहीं। पीड़ित परिवार घर से करीब 100 किलोमीटर दूर किसी शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ है, घर में चोरी की खबर सुनते ही परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक के समीप बुग्गावाला चौक स्थित रोहित नगर के आस-पास पूरी रात पुलिस पीकेट तैनात रहती है, उसके बावजूद भी शंभू सिंह राठौर के रोहित नगर स्थित बंद मकान से बेशकीमती सामान की चोरी हो गई, सुबह होते ही किसी पड़ोसी ने पूरे मामले की जानकारी शंभू सिंह के परिजनों को फोन पर दी। घर में चोरी की खबर सुनते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया और वह अधर में शादी छोड़कर वापस लौट रहा है, लेकिन थाना पुलिस अभी भी गहरी नींद में सोई हुई है जिसे चोरी के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं, लोगों में तरह-तरह की चर्चा जारी है।आखिर जब चोरी हो रही थी तो पुलिस की गस्त कहा कुम्भ करण नीद सो रही थी
रिपोर्ट Naim.sagar Next
बंद मकान में घात लगाकर बेशकीमती सामान चोरी, थाना पुलिस की गस्त पर उठते सवालिया निशान






