ज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर
,
सोमवार को कस्बे के कपड़ा व्यापारी शिवम माहेश्वरी का आकस्मिक निधन हो गया निधन की जानकारी मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सभी धर्म के लोग शिवम को देखने के लिए आवास पर पहुंचे और गहरा शोक व्याप्त किया। शिवम अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था अब परिवार में बुजुर्ग माता, दो छोटे पुत्र है और चार विवाहित बहने है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बे के शिवम माहेश्वरी का निधन हो गया परिजनों ने बताया कि शिवम का आज जन्मदिन भी था जिसकी तैयारी शिवम व उसके दोस्तों ने पहले से ही कर रखी थी। लेकिन रविवार शाम शिवम की अचानक बीपी बढ़ने से तबियत खराब हो गई जिसको कस्बे के ही एक डॉ को दिखाया गया थोड़ी देर बाद उसकी तबियत में सुधार हुआ, अगले दिन जिला मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल जाने की बात करते हुए घर चले गए देर रात शिवम की तबियत अचानक फिर खराब हुई जिसको जिला मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृतक घोषित कर दिया। परिजन शिवम के शव को घर ले आए।







