Home / Events / क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को विधायक फूल सिंह राठिया ने दी होली बधाई

क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को विधायक फूल सिंह राठिया ने दी होली बधाई

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

होली पर विधायक फूल सिंह राठिया का संदेश – प्रेम और भाईचारा बनाए रखें
कोरबा//रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूल सिंह राठिया ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों और आपसी भाईचारे का पर्व है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

विधायक फूल सिंह राठिया ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील भी की।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक फूल सिंह राठिया अपनी अलग पहचान बनाकर उभरे हैं। क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता की चर्चा रहती है और आमजन के बीच उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों के साथ-साथ समस्त प्रदेशवासियों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

[post-views]
Share
Now