Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

युवा नेता -मुकीम कासमी को मिली सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी….

मुजफ्फरनगर


सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता ग्राम सूवाहेड़ी निवासी मौ मुकीम कासमी को सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश जचिव मनोनीत किया गया है।

सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर नवमनोनीत सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव मौ मुकीम कासमी का स्वागत किया गया

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, युवा सपा नेता नदीम राणा मुखिया, सलमान त्यागी, रागिब सुवाहेड़ी,नवेद रँगरेज, महताब सैफी, ने मुकीम कासमी को सम्मान दिए जाने पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान बताते हुए चुनाव में गठबंधन की बड़ी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर घर प्रचार का आह्वान किया।

Share
Now