Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ब्राह्मणों के पास हथियारों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने उठाया ये कदम, जानिये…

उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में कितने ब्रह्मणों के पास हथियार हैं, इसकी गिनती करने का आदेश राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी डीएम को दिया है। ऐसा आदेश विधानसभा में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर एक भाजपा विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। विधायक द्वारा विधानसभा में गृहमंत्री से पूछे गए सवाल में ब्राह्मणों की हत्या व सुरक्षा से संबंध में सवाल तो थे ही, साथ ही यह भी पूछा गया था कि कितने ब्राह्मणों को सुरक्षा के लिए हथियार के लाइसेंस दिए गए हैं। राज्य सरकार ने इसी प्रश्न का जवाब देने के लिए इस तरह का आदेश दिया है। उत्तरप्रदेश के गृहमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं हैं, ऐसे में सदन में विधायक का यह सवाल सीधे तौर पर उन्हीं से था। सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने 16 अगस्त को उत्तरप्रदेश विधानसभा के प्रधान सचिव को विधानसभा के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार, सवाल उठाते हुए एक नोट भेजा था।
ब्राह्मणवाद के नये पैरोकार देवमणि द्विवेदी ने अपने सवाल में यह पूछा था कि तीन वर्षाें में उत्तरप्रदेश में कितने ब्राह्मण मारे गए, कितने हत्यारे गिरफ्तार किए गए, कितने दोषी ठहराए गए, ब्राह्मणों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं, क्या सरकार प्राथमिकता के आधार पर ब्राह्मणों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करेगी, कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया और उनमें कितनों को शस्त्र प्रदान किया गया।

Share
Now