Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अभी जेल में ही रहेंगे यति नरसिंहनंद कोर्ट ने जमानत की नामंजूर ..

भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी नरसिंहानंद गिरी की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नामंजूर कर दी है। पुलिस ने सह आरोपी नरसिंहानंद गिरी को बीते दिनों, जबकि आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी को नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक माह पूर्व हरिद्वार में आयोजित धर्मसंसद में आरोपी नरसिंहानंद गिरी, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी व अन्य सन्तों पर धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

धर्म विशेष के लोगों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए नरसिंहानंद गिरी को नारसन बॉर्डर पर गिरफ्तार कर रात को ही जेल भेज दिया था। बीते दिनों पुलिस ने आरोपी नरसिंहानंद गिरी, वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी सहित कई संतो पर हेट स्पीच का मामला दर्ज किया था।

Share
Now