Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर,जानिए राजधानी दिल्ली का हाल……

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। वही लगातार हो रही बारिश से हरियाणा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से सोमवार को दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से दिल्ली में पुराना लोहे के पुल पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.30 को पार पहुंच गया। मंगलवार सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर 206.28 तक पहुंच गया।

वही मंगलवार सुबह आठ बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के स्तर से ऊपर है। दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है।

Share
Now