Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

यादव महासभा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ओबीसी को 27℅ आरक्षण …..

साहिबगंज:-झारखंड प्रदेश यादव महासभा के द्वारा पिछड़ों के मसीहा 27% OBC आरक्षण के जनक स्वर्गीय बी०पी० मंडल के जयंती होटल बीएनआर चाणक्या राँची में मनाई गई। जहाँ सभी सदस्यों ने स्व० बी पी मंडल की तस्वीर पर फूल माला देकर उनके किये गए कार्यो को याद किया।वही झारखंड प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि स्वर्गीय बी पी मंडल के OBC को शिक्षण संस्थानों में 27% आरक्षण के प्रस्ताव व सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा OBC को शिक्षण संस्थाओं में 27% आरक्षण लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।इसके लिए झारखंड प्रदेश यादव महासभा के तरफ से प्रधानमंत्री को इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद देती है।श्री यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से OBC को 27% आरक्षण देने की चुनावी वादा को पूरा करने की माँग की है।मौके पर यादव महासभा के संरक्षक शोभा यादव,कोषाध्यक्ष अशोक यादव,युवा यादव सभा के टुनटुन यादव,सुरेंद्र यादव,बलवंत यादव,शिल्पी यादव,अशोक यादव,विकास यादव,प्रकाश यादव,राधा यादव,करण गोप,निखिल कुमार यादव,अजय यादव,धीरज कुमार यादव,सुरेंद्र यादव,माही राज,यशराज यादव,आलोक यादव,गौतम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Share
Now