विश्व प्रसिद्ध प्रमुख गांधीवादी डॉ एस एन सुब्बाराव के नेतृत्व तथा एकता परिषद के संस्थापक पी व्ही राजगोपाल ” राजा जी” के साथ से मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के सैकड़ों डाकुओं (बागी) का आत्मसमर्पण कराया गया था। जिसे 50 साल हो गया। इसी अवसर पर मुरैना जिले के जौंरा गांधी आश्रम में बागियों का आत्मसमर्पण की स्वर्ण जयंती मनाया गया।
जिसका कुशल नेतृत्व व उत्तम संयोजन देश दुनिया के प्रसिद्ध गांधीवादी पी व्ही राजगोपाल ” राजा जी” ने किया।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र तोमर जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री मोहन प्रकाश जी, पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के मुख्य सलाहकार श्री सुधींद्र कुलकर्णी जी सहित देश विदेश के अनेक गांधीवादी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सैकड़ों की उपस्थिति में देश के प्रमुख गांधीवादीयों सहित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार का भी खादी वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी श्री पी व्ही राजगोपाल ” राजा जी” द्वारा श्री अर्जुनवार सहित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के कार्यक्रमों की अनेक मर्तबा वरीष्ठ गांधीवादीयों से मुक्त कंठ से प्रशंसा भी किया गया।
विश्व शांतिदूत प्रकाश अर्जुनवार का शरणागत डाकुओं के गांधीवादी मंच में हुआ सम्मान….
