महिलाओं ने पार की सारी हदें- कुत्ते के साथ किया ये शर्मनाक काम- चार दिन बाद तोड़ दिया दम….

पटियाला: पंजाब के पटियाला शहर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दो महिलाओं ने स्कूटी पर बांधकर कुत्ते को घसीटा है, जिसके चलते कुत्ते की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना 20 जून का है, लेकिन आज मामला सामने आने के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

https://twitter.com/ANI/status/1409892383517413378?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1409892383517413378%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2F%2Fnews%2Fon-june-20-two-women-riding-on-a-scooter-had-a-dog-tied-at-the-back-despite-locals-resistance-they-didnt-stop-the-dog-was-later-treated-by-an-ngo-but-it-died-on-june-24-184124

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 20 जून की है। जब यह दोनों महिलाएं इस कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत कर रही थीं, तब इलाके के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी। लेकिन इन लोगों के मना करने के बावजूद भी यह महिलाएं नहीं रुकी थीं। 

बताया गया कि कुत्ते को घायल अवस्था में एक एनजीओ ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। कुत्ते की 24 जून को मौत हो गई।

Share
Now