भैंस बकरियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंची महिला ! पुलिस भी हैरान……

औरैया जिले की एक महिला अपने घर वालों से तंग आकर सदर कोतवाली पहुंची। साथ भैंस और बकरी लेकर गई। वहां वो अपने परिवार वालों की खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक महिला अपने साथ बकरी और एक भैंस को लेकर सदर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में जानवरों को बांध दी। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी हैरान हो गए। फिर वो वह महिला पुलिस वालों के पास गई।

ससुराल वालों को भैंस नहीं पसंद
शिकायत करते हुए महिला बोली, “भैंस हमारे मायके से मिली है, लेकिन मेरे ससुराल वालों को भैंस पसंद नहीं आ रही है। इस भैस की वजह से परिवार के लोग मारपीट करते हैं। इस मुझे और मेरे जानवरों को घर से बाहर निकाल दिया गया है।”
महिला ने बताया, “अब इन जानवरों को लेकर हम कहां जाएं। साहब हमारी मदद करिए। हमको और हमारे जानवरों को घर से निकाल दिया गया है।” पुलिस वालों ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

आज भी मारपीट की गई और उसे भैंस के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस के अनुसार महिला मवेशी के साथ कोतवाली आई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
Now