मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा कौन,ममता ने दिए संकेत,तो राहुल ने जताई सहमति……..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस को लेकर अब सवाल उठता जा रहा है।लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में संकेत दिया है।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमारे पंसदीदा नेता हैं। वही इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई।

ममता ने सुझाया नाम, राहुल ने जताई सहमति
इंडिया का सुझाव ममता ने रखा और राहुल ने सहमति जताई। बैठक में इंडिया के अलावा इंडियाज मेन फ्रंट, इंडियन पीपुल्स फ्रंट, इंडियन प्रोग्रेसिव फ्रंट, इंडियन पॉपुलर फ्रंट और वी फॉर इंडिया जैसे नामों पर भी विचार किया गया।

वही बताया जा रहा है कि बैठक में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का जोर इस बात पर था कि गठबंधन के संयोजक की घोषणा आज ही हो जाएगा। ऐसा नहीं होने पर दोनों थोड़े नाराज भी दिखे।

11 राज्यों में इंडिया की सरकारें
विपक्ष की बैठक में शामिल हुए दलों की 11 राज्यों में सरकार है। इनमें से कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश,बिहार, तमिलनाडु, झारखंड में जदयू-राजद, डीएमके और झामुमो के साथ गठबंधन सरकारें हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में तृणमूल, जबकि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारें हैं। साथ ही केरल भी इसमें शामिल है।

विपक्ष के 26 दल
कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, आप, जदयू, राजद, झामुमो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना, सपा, आरएलडी, अपना दल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, माकपा, भाकपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, एमडीएमके, वीसीके, केएमडीके, एमएमके, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस केरल कांग्रेस (जोसफ) शामिल है।

Share
Now